देश और खुद के सुखद भविष्य के लिए मतदान जरूर करें: जगरूप सिंह यादव

जयपुर।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गरूप सिंह यादव ने कहा कि देश और खुद के सुखद भविष्य के लिए मतदान जरूर करें। यादव  जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर की ओर से लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरू एवं पे्रेरित करने के लिए विद्याद्यर नगर स्टेडियम में निकाल गए महिला मार्च को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह समुद्र मंथन में अमृत निकला था, उसी तरह 200 वर्ष के स्वतंत्रता संघर्ष के बाद हमें अमृत रूपी संविधान और मतदान का अधिकार मिला है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा हमें पांच वर्ष बाद यह मौका मिलता है, जब हम अपने मन की सरकार का चुनाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र एक अनूठी प्रणाली हैं, जिसमें जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन होता है। देश नागरिकों से बनता है, जब वोट करते हैं, तो देश के लिए नहीं बल्कि स्वयं के लिए करते हैं। देश के अनिवार्य घटक नागरिक हैं। जब हम मतदान करते हैं, तब आप स्वयं के शासन के लिए मतदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश 1947 में आजाद हुआ तो, अनगिनत देशों में व्यस्क मताधिकार नहीं था। यूरोप के कई विकसित देशों में महिलाओं को मतदान अधिकार नहीं था। लेकिन भारत में पुरूषों सहित महिलाओं को भी व्यस्क मताधिकार प्रदान किया।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हम मताधिकार के माध्यम से रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान नहीं करने वाले प्रतिनिधियों को दंडित कर सकते  हैं और समाधान करने वाले का चुनाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आपसे कभी झूठ और पाखंड से आपका मत लिया, उन्हें सबक सिखाने का माध्यम मताधिकार है। अगर हम जागरूक नहीं होंगे और मताधिकार का उपयोग नहीं करेंगे, हमारी रोजमर्रा की समस्याओं को निदान नहीं होगा।  उन्होंने जयपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 6 मई, 2019 को होने वाले मतदान की प्रतिज्ञा दिलाई। यहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।