ग्राम दुहाई में भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण 







                 # जनपद में 1100 वृक्ष लगाएंगे भाजपा के नेतागण

गाजियाबाद। भाजपा द्वारा पूरे देश में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता संजीव चौधरी ने ग्राम दुहाई में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजपाल सिंह तेवतिया ने पौधा रोप कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी बृजपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि देश को हरा भरा बनाने का संकल्प भाजपा ने लिया है, जिसे वर्ष पर्यंत भाजपा के सभी सदस्य अपनी अहम भागीदारी द्वारा निभा रहे है। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने के बाद वृक्ष की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की होगी। वृक्ष की देख रेख की जिम्मेदारी भाजपा के पदाधिकारी भी सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। वृक्ष के बिना मानव समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस हेतू  जितना हो सके उतना ही वृक्षों को संरक्षित करें। यह कार्यक्रम पूरे देश भर में साल भर चलाया जाएगा। 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद भाजपा नेता विवेक प्रकाश गर्ग ने बताया कि हम सभी ने मिलकर 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसे हम सामूहिक रूप से जल्द ही पूरा कर लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन सहलोत, राम कुमार, सत्येंद्र पाल, मोहित त्यागी, बिट्टू, चौधरी अंकित डागर, अमित चौधरी, कप्तान डागर, संदीप मित्तल, प्रमोद सैनी, हैप्पी,अखिल, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।