मन की बात में जल संरक्षण पर जोर  

      भाजपा ने मन की बात सुनने के लिये सभी 280 मंडलों में आयोजित किये कार्यक्रम


      मन की बात कार्यक्रम नये भारत के नव निर्माण में सहायक है - मनोज तिवारी

      नरेन्द्र मोदी भविष्य के संकटों से निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर देते हैं - डाॅ. हर्ष वर्धन


नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिये सभी 280 मंडलों में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित कैबिनेट मंत्री, सभी सांसद, विधायक, सभी पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी एवं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर एक साथ सुना गया। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत जन सम्पर्क के माध्यम से समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का यह 56वां कार्यक्रम था जिसे सुनने में आम लोगों ने बेहद उत्साह दिखाया।

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो द्वारा चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके अलवा पीएम मोदी ने कश्मीर के लोगों की भी बात की जो मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं। पीएम मोदी ने उन लोगों को चेतावनी भी दी जो विकास की राह में नफरत फैलाने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगस्त महीना 'भारत छोड़ो' की याद ले कर आता है। मैं चाहूँगा कि आप लोग 15 अगस्त की कुछ विशेष तैयारी करें। आजादी के इस पर्व को मनाने का नया तरीका ढूढें। जन भागीदारी बढ़ाएं। 15 अगस्त लोकोत्सव कैसे बने? जनोत्सव कैसे बने? इसकी चिंता जरुर करें। मन की बात में मोदी जी ने कहा कि बारिश, ताजगी और खुशी यानी दोनों ही अपने साथ लाती है। मेरी कामना है कि यह मानसून आप सबको लगातार खुशियों से भरता रहे। आप सभी स्वस्थ रहें। बाढ़ के संकट में घिरे लोगों को मैं आश्वस्त करता हूं कि केंद्र, राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का काम बहुत तेज गति से कर रहा है। उन्होंने कहा कि सावन माह में चारों ओर एक नई ऊर्जा का संचार होने लगता है। अमरनाथ यात्रा में पिछले 4 वर्षों के मुकाबले सबसे ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुये हैं। जो लोग भी यात्रा से लौटकर आते हैं वे जम्मू-कश्मीर के लोगों की गर्मजोशी और अपनेपन के कायल हो जाते हैं। हर कोई जल संरक्षण के लिये युद्ध स्तर पर कुछ न कुछ कर रहा है। मेघालय देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपनी जलनीति तैयार की है। हम सबको भी जल संरक्षण के लिये कुछ न कुछ उपाय करने चाहियें। 
दिल्ली प्रदेश भाजपा दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ की ओर से आर के पुरम स्थित तमिल संगम सभागार में मन की बात सुनने के लिये एक कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर सदस्यता अभियान प्रमुख व दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, मीडिया सह-प्रभारी  नीलकांत बख्शी, जिलाध्यक्ष  अनिल शर्मा, दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ के संयोजक के. मुत्थुस्वामी, पार्षद  तुलसी जोशी, आई टी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

    मन की बात कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी राजनीति से ऊपर उठकर जनकल्याण के मुद्दों को मन की बात में उठाते हैं जिससे सभी वर्ग, जाति, संप्रदाय, धर्म को फायदा मिलता है। देश के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा आज तक किसी प्रधानमंत्री ने समाज कल्याण की इतनी चिंता नहीं की। मन की बात कार्यक्रम नये भारत के निर्माण में सहायक है।  

    माॅडल टाऊन विधानसभा के आशीर्वाद बैंक्वेट हाॅल, डेरावाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने मन की बात कार्यक्रम को स्थानीय लोगों के साथ सुनने के बाद संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अन्तर्गत लोगों को भाजपा के साथ जोड़ते हुये उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। डाॅ. हर्षवर्धन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के उत्थान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले हैं। श्री नरेन्द्र मोदी ऐसे दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं जिन्हें संकटों का आभाष पहले ही हो जाता है इसलिये वह भविष्य के संकटों से निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराह ने किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष  अरविंद गर्ग, सिख प्रकोष्ठ के संयोजक सरदार कुलदीप सिंह जोन चेयरमैन  जोगीराम जैन, निगम पार्षद  सीमा गुप्ता उपस्थित थे।   

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा में मन की बात भाजपा और स्थानीय लोगों के साथ सुनी। इसके उपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित लेागों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात से देश के कोने-कोने से आदमी जुड़ता है क्योंकि उसमें आम लोगों की, देश के नव निर्माण की और राष्ट्रवाद की बातें होती हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद  विजय गोयल ने अपने आवास 10 अशोक रोड में, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह ने इन्द्रपुरी में, प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन ने न्यू अशोक नगर में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर में, मिजोरम प्रभारी  पवन शर्मा ने उत्तम नगर में, प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल ने सरोजनी नगर में, रविन्द्र गुप्ता ने शास्त्री नगर में और  राजेश भाटिया ने नारायणा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सामुहिक रूप से स्थानीय लोगों के साथ सुना।