रॉयल एनफील्ड ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पिति में अपने सर्विस नेटवर्क को सुदृढ़ किया

                           #काज़ा और कीलॉन्ग में दो अधिकृत सर्विस सेंटर्स खोले


                           #नये सेंटर्स लगभग 1500 वर्गफीट के क्षेत्र में फैले हैं 


 नई दिल्ली रॉयल एनफील्ड ने आज हिमाचल प्रदेश में दो नये सर्विस सेंटर्स के शुभारंभ की घोषणा की है। लेह के दुर्गम पहाड़ी इलाकों की हर साल यात्रा करने वाले रॉयल एनफील्ड के हजारों मोटरसाइकलिस्ट्स को सेवा प्रदान करने के लक्ष्य से दोनों नये सर्विस सेंटर्स काज़ा और कीलॉन्ग में स्थित होंगे। इन सर्विस सेंटर्स के लॉन्च के साथ ही अब राज्य में रॉयल एनफील्ड के सर्विस सेंटर्स की संख्या 13 और देश में यह संख्या 943 पहुंच गई है।


राइडिंग प्रेमियों की सुलभता को बेहतर करना रॉयल एनफील्ड की विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण अंग रहा है। विशुद्ध मोटरसाइकलिंग की दुनिया में त्वरित और बेहतर पहुँच, जिसमें उत्पाद, सेवा और स्पेयर्स शामिल हों, एक महत्वपूर्ण पहलू है और काज़ा तथा कीलॉन्ग में दो नये सर्विस सेंटर्स का लॉन्च होना इसी रणनीति के अनुसार है। भारत में रॉयल एनफील्ड के डीलरशिप्स का स्थापित नेटवर्क है, जिसमें लद्दाख के ग्रामीण क्षेत्र और शेष जम्मू एवं कश्मीर,अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, आदि आते हैं। 


सर्विस नेटवर्क के विस्तार पर टिप्पणी करते हुए श्री शाजी कोशी, हेड- इंडिया बिज़नेस ने कहा, ''हिमालय लगभग 60 वर्षों से रॉयल एनफील्ड का आध्यात्मिक घर है, राइडिंग प्रेमियों ने हमारी मोटरसाइकल्स से इन पर्वतों की यात्रा की है। पिछले कुछ वर्षों से हम रॉयल एनफील्ड से हिमालय की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के काज़ा और कीलॉन्ग में हमारे सर्विस नेटवर्क के विस्तार से हमने सुनिश्चित किया है कि राइडर्स को ऊँचाई वाले और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में पर्याप्त सहयोग मिले। लेह, लद्दाख, लाहौल और स्पिति प्रत्येक राइडर की लिस्ट में होते हैं, यह सर्विस सेंटर्स दो मार्गों - मनाली और शिमला के रास्‍ते से लेह आने वाले राइडर्स को सेवा प्रदान करेंगे।''


दोनों सर्विस सेंटर्स संपूर्ण सेवा सुविधाओं की पेशकश करते हैं, जहाँ लगभग 4 सर्विस बेज और रॉयल एनफील्ड के अधिकृत सेवा कर्मियों का पूरी तरह से प्रशिक्षित समूह है, इस प्रकार इस मार्ग पर सभी राइडर्स को सहयोग मिलेगा और इस क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड की मौजूदगी भी बढ़ेगी।