दिल्ली के सभी 14 जिलों के कार्यक्रमों में नई दिल्ली में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, चांदनी चैक में राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, शाहदरा में प्रदेश महामंत्री व सदस्यता अभियान प्रमुख कुलजीत सिंह चहल, केशवपुरम में प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, करोल बाग में महामंत्री राजेश भाटिया, उत्तर-पश्चिम में मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा, उत्तर-पूर्व में उपाध्यक्ष अभय वर्मा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम चेयरमैन जय प्रकाश, बाहरी दिल्ली में पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट, गजेन्द्र यादव, पश्चिमी दिल्ली में उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, नवीन शहदारा में पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर, मयूर विहार में अनिल गुप्ता, शाहदरा में संजीव शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, नजफगढ़ में आशीष सूद, एवं महरौली में प्रदेश मंत्री सतेन्द्र सिंह सम्मिलित हुये।
श्री श्याम जाजू हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर दिल्ली के लोगों के उसी विश्वास को कायम रखते हुये विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना है। संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत के साथ ही हमें काफी अच्छा अनुभव दिल्ली के लोगों से मिला। मोदी जी की लोकप्रियता और भाजपा के लोकतांत्रिक ढ़ाचे को देख लोगों का आकर्षण पार्टी की तरफ बढ़ा है, केवल हमें लोगों को इस अभियान के बारे में बताना है। प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया को पूरी कर कोई भी व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़ कर देश की उन्नति में अपनी भागीदारी दे सकता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सभी जिला, मंडल के अतिरिक्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्प की ओर से पूरी दिल्ली में संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरमोत्कर्ष पर है। पार्टी से जुड़े सभी नेता व कार्यकर्ता पूरी लगन से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में इसलिये भी बेहद महत्वपूर्ण है कि 6 महीने के बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुये यह निश्चत हो गया है कि केजरीवाल सरकार की बिदाई तय है क्योंकि सदस्यता अभियान को हम विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल मानकर चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं।
दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान से भाजपा परिवार के विस्तार के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बल मिलेगा। दिल्ली की अराजक केजरीवाल सरकार के झूठ को हम हर दिन लोगों के सामने रख रहे है। जनता आम आदमी पार्टी के झूठ व फरेब से ऊब चुकी है।
सदस्यता अभियान प्रमुख एवं दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर उसके निवारण के लिए दिल्ली में बदलाव की राजनीति करने आयी आम आदमी पार्टी के मुखिया व नेताओं पर आज कई घोटालों के आरोप है। दिल्ली की सत्ता से जनता के साथ विश्वासधात करने वाली केजरीवाल सरकार की राजनीतिक विदाई का समय नजदीक है। सदस्यता अभियान इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सबसे सफल कार्यक्रम होगा।
श्री रविन्द्र गुप्ता कि परिवर्तन की आशा उनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा में दिखाई दे रही है। दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त, परिवहन व्यवस्था में नम्बर वन, बिजली-पानी के सही दाम, महिलाओं की सुरक्षा व दिल्ली के समग्र विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है जिसके लिए हमें घर-घर जाकर जनसम्पर्क के माध्यम से बताना है कि जिस प्रकार देश विकास के नित नये आयाम लिख रहा है उसमें दिल्ली की भागीदारी दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही दोगुनी हो जायेगी।
श्री राजेश भाटिया ने कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत कर भारतीय जनता पार्टी को अजेय बना देगा। हम सभी को मिलकर इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने अपने स्तर पर लोगों को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। साथ आये देश बनाये के शंखनाद को दिल्ली के घर घर तक पहुंचाकर भारत के नये निर्माण में अपनी भागीदारी दें।