नहीं हटाए जांएगे अस्थाई सफाई कर्मचारी-अध्यक्ष स्थायी समिति

दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदर बजार क्षेत्र में आज सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में सदर बजार क्षेत्र के लगभग सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ की जांच कि गई।


श्री जय प्रकाश ने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा क्षेत्र साफ व स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुबह हम अपनी सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा पाते हैं क्योंकि सफाई कर्मचारी ने अपना काम पूरा किया है इसीलिए इन के स्वास्थ ही चिंता करना हमारा नैतिक फर्ज है।


श्री जय प्रकाश ने बताया कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अस्थाई सफाई कर्मचारियों को हटाने वाली है। उन्होंने ऐसी अफवाह पर ध्यान ना देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम किसी भी अस्थाई सफाई कर्मचारी को किसी भी स्थिती में नही हटाएगी।