प्रथम विश्व शांति अभियान पुरस्कार 2019 आयोजित 

दिल्ली। योगमाता-महायोग फाउंडेशन के तत्वाधान में दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व शांति अभियान पुरस्कार 2019  समारोह का आयोजन किया गया। ये अपने आप में अनूठा पहला पुरस्कार सम्मान था जिसमें अनेक सनातन धर्माधिकारीगण के साथ साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिष्ठित महानुभावों और  देश के अमर शहीद के परिवार के लोंगो को सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह में विश्व के अनेक हिस्से से लोग आये हुए थे विशेषकर जापान से तो हमारे कला क्षेत्र यानि फिल्म जगत से प्रेम चोपड़ा ,शक्ति कपूर,जयाप्रदा,ज़ीनत अमान,मनीषा कोइराला मौजूद रही। महायोगी पाइलट बाबा और योग माता केसों आई कावा ने पुरस्कार वितरित किया।  योगमाता फाउंडेशन और महायोग फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें पिछले दस साल से कार्यरत रविशंकर मणि पांडेय को योग के लिए सम्मानित किया गया। इनमें अन्य 34 लोगो को भी सम्मानित किया गया। ये सभी शिक्षा, चिकित्सा और ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भेजे संदेश में कहा कि सामाजिक कार्य और सकारात्मक भूमिका उपयोगी है और ये ही बदलाव को साकार करेगी। कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री विजय रूपाला,सांसद मनोज तिवारी,छेदी पासवान,अजय भट्ट, जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, महायोगी पायइट बाबा व योग माता ने शिरकत की।