अन्तरक्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर अंजु कमलकांत ने किया

 दिल्ली।पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अन्तरक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2019 के उद्घाटन समारोह का आयोजन स्पोट्स कम्पलेक्स ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेस-2 में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी दिल्ली की महापौर अंजु कमलकांत उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहापौर संजय गोयल; स्थायी समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर नेता सदन निर्मल जैन एवं अपर आयुक्त अल्का शर्मा सहित अनके पार्षद भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ने की।
       इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली की महापौर अंजु कमलकांत ने प्रतियोगिता में भाग लेने आये सभी बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में अपनी पसंद का कोई एक खेल खेलना चाहिए क्योंकि इससे ना केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि यह जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसका उद्देश्य  छात्र-छात्राओं को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनाना हैै।
उपमहापौर संजय गोयल ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होने कहा कि बच्चो में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना निश्चित रूप से सराहनीय कार्य हैै, क्योंकि यही बच्चे आगे चलकर खेल क्षेत्र मेें देश का नाम रोशन करेंगे।  
स्थायी समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्हाने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है। वहीं नेता सदन निर्मल जैन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मानव जीवन की आधारशिला है क्योंकि इसमें आत्मसात की गई अच्छी-बुरी आदतों का मानव जीवन पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि निगम स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी पूर्ण ध्यान दिया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ने बताया अन्र्तक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में निगम प्राथमिक विद्यालयों से चयनित खिलाड़ी खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगें। इस मौके पर विभिन्न खेलकूल प्रतियोगिताओं जैसे- सादा दौड़, बाधा दौड़, रस्सी दौड़, रिले दौड़, लम्बी कूद, ऊॅची कूद, गोला फैंक, क्रिकेट, बाॅल-थ्रो, कुश्ती खो-खो, कबड्डी, थ्रो बाॅल, वाॅलीबाल, टैनीक्वाइट, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन होगा। यह खेल प्रतियोगिता दिनांक 12 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं दौड़ प्रतियागिता में भी भाग लिया।