युवतियां बनी कोरोना वाॅरियर्स

                  राजस्थान के चार हज़ार गांवों में मास्क बांटे
जयपुर।  कोरोना जंग में युवतियां भी वाॅरियर बनकर आमजन को जागरूक कर उनकी हर संभव  मदद कर रही है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मार्ग निर्देशन में राज्य की युवतियां राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, टेक्सटाईल्स ट्रेनर, यूथ क्लब कार्यकर्ता के रूप में अपने सिलाई कटाई का हुनर का उपयोग आमजन को मदद करने एवं जागरूक करने में कर रही है। राज्य की  करीब
सौ युवतियां अपने अपने समुह के माध्यम से ढाई लाख से अधिक फेस मास्क तैयार कर आमजन को वितरित कर चुकी है और मास्क बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही है। आमजन में मनरेगा के मजदूर, हाथ ठेले वाले, गरीब, बुजुर्ग, बच्चे, महिलायें शामिल है।
भीलवाडा के नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका रिंकू कंवर प्रतिदिन फेस मास्क तैयार कर निःशुल्क बांटती है। रिंकू ने अब तक पांच सौ फेस मास्क तैयार करके बांटे है। भीलवाडा जिले में रिंकू के अलावा सीमा बैरवा, परवीन निशा, अनीता शर्मा, सीमा शर्मा, आकांक्षा मेहता सहित अनेक युवा युवतियां एक सौ चार गांव में  मास्क बनाने का कार्य कर रहे है।
भीलवाडा मेें नौजवानों ने पांच हजार से अधिक मास्क तैयार कर बाॅट दिये है। परवीन छीपा ब्लांक रायपुर के अनुसार मास्क बनाने से पहले सिलाई मशीन को सेनेटाईज किया जाता है और उसके बाद कपडे को अच्छे से धोकर, हाथो को बार बार से सेनेटाईज करके मास्क तैयार करते है।
आदिवासी इलाके में नेहरू युवा केन्द्र डंगरपुर ने अपने सिलाई कटाई ट्रेनिग सेंटर में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका कविता यादव के नेतृत्व में मास्क बनाने के कार्य को अंजाम दिया। जिले के चिखली पंचायत समिति के कुंआ गांव में कविता यादव मास्क तैयार कर लोगों में बाॅट रही है। यादव के साथ मनीषा गौड, संजना एवं उनके साथियो ने तीन हजार से अधिक मास्क बना
दिये है।चितौडगढ की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका सुनीता शर्मा ब्लाॅक बेगून मास्क इण्डिया अभियान शुरू कर रखा है। इसके तहत सुनीता न केवल खुद मास्क तैयार कर निःशुल्क बांट रही है वरन अन्य साथियों को मास्क बनाना सिखा भी रही है। सुनीता ने अब तक सौ मास्क बनाकर बांटे है। इसी तरह राशमी ब्लाॅक की कविता सुखववाल ने सूती कपडे का उपयोग कर दो सौ मास्क अभी तक बना दिये है।
 जिला युवा समन्वयक संतोष चैहान युवतियों को मार्ग निर्देशित कर रही हैं।बीकानेर में भी युवतियां मास्क बनाकर गरीब लोगों को वितरित करने के लिऐ आगे आई है। कांता नाई ब्लाॅक पांचू ने पन्द्रह सौ मास्क बनाये। सरोज मेघवाल, भगवती मेघवाल, सुरता देवी, पूजा चोटिया एवं इनके समूह ने अब तक चैदह हजार चार सौ पचास मास्क तैयार कर वितरित कर चुके है।सीमावर्ती क्षेत्र बाडमेर नेहरू युवा केन्द्र के निर्देशन में गडरा रोड की समुबानों एवं उनकें समुह ने आठ सौ मास्क तैयार कर गांव में वितरित कियें। उनके साथ नजीरा, सफुरा एवं मलूका फेस मास्क तैयार करने में मदद कर रही है। जिला युवा समन्वयक सचिन पाटोलिया इस कार्य हेतु पाकिस्तान की सीमा पर लगती तहसीलों पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। जिलें में अनीता चैधरी, पनी चैधरी, हिरावती भी बार्डर गांवो में मदद कर रही है।जैसलमेर जिले में जिला युवा समन्वयक फतेहलाल भील के नेतृत्व में भावना, पिंकी, पुष्पा,रूकमणी एवं उनके समुह ने आठ हजार मास्क तैयार कर बांटे है।
श्रीगंगानगर में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक भूपेन्द्रसिंह शेखावत की प्रेरणा  से अनुसूचित जाति की कमललीत, परमजीत, मनप्रीत एवं मंजू ने मास्क बनाने की पहल की है। सवाई माधोपुर में हर्षित खण्डेलवाल जिला युवा समन्वयक के मार्ग निर्देशन में जनजाति समुदाय की सीमा मीणा, विजय लक्ष्मी मीणा, अन्नू, बंदी में जिला युवा समन्वयक कशिश जेठवानी के मार्ग निर्देशन में सीमा मोची बडे उत्साह के कार्य कर रही है। बूंदी में राधारानी, निर्मला योगी, पूजा, कोमल एवं चन्द्रकला योगी प्रमुख रूप में मास्क कार्य के लिऐ आगे आई  है।
टौक के जिला युवा समन्वयक हितेष कुमार के मार्ग निर्देशन में अनुसूचित जाति की कंचादेवी, प्रियंका देवी, सुमन देवी एवं बारां में जिला युवा समन्वयक कुमार मधुकर के नेतृत्व में अनुसूचित जन जाति की राजेश कुमारी मास्क बनाने के साथ साथ मास्क सिखाने का कार्य भी कर रही है। दौसा में राकेश आलोरिया जिला युवा समन्वयक के मार्ग निर्देशन में बयालीस महिलायें मास्क तैयार कर बांट रही है। प्रियका पिंगोलिया प्रमुख रूप में है।भरतपुर महिलाओं ने बीस हजार मास्क तैयार कर बांट चुकी है। भरतपुर में अर्चना, निशा, रानी, मनीषा, अन्नु, सोना, रीना, प्रीति यादव एवं उनका समुह प्रमुख रूप से कार्य कर रहा है। जिला युवा समन्वयक सुनील राणा एवं एसीटी जगदीश डागोर के मार्ग निर्देशन में यह कार्य हो रहा हैं सीकर और
झुंझनू के जिला युवा समन्वयक तरूण जोशी के नेतृत्व में करीब चालीस हजार
मास्क तैयार कर बांट दिये हैं। सीकर में पूनम, अर्चना , सरिता एवं झुंझनू में ममता कुमावत, अनीता, डोली प्रमुख रूप से सक्रिय है। चुरू में जिला युवा समन्वयक मंगल जाखड के नेतृत्व में माया, नेहा, बबीता, सुमन, पूनम ने
अनेक युवतियों को तैयार कर करीब तीस हजार मास्क जिले भर में तैयार कर
बंटवाये हैं।
  अजमेर के जिला युवा समन्वयक शरद त्रिपाठी के मार्ग निर्देशन में कुसुम,गुलजार, आरती, निरमा, नगमा और अंकित ने विभिन्न समुदाय के समुह बनाकर करीब छब्बीस हजार मास्क तैयार कर जरूरत मंदो को बांट दिये है। जयपुर मे जिला युवा समन्वयक महेश शर्मा के  मार्ग निर्देशन में जिले में बाईस हजार पांच सौ फेस मास्क तैयार कर बाँट  दिये गये है। कंचन कवर, कल्पना वर्मा,विशाखा सैन, प्रिया वर्मा,माया वर्मा, पलक, पुष्पा वर्मा, सहित हरिमोहन राजोरिया एवं उनके समुह मास्क बनाने के कार्य में जुडे हुऐ है। हनुमानगढ में जिला युवा समन्वयक मधु यादव के नेतृत्व में पूजा गोधारा, मंजु एवं उनके साथियों ने आठ हजार फेस मास्क  तैयार किये है।राज्य के तैतीस जिलों के करीब चार हजार गांवो में महिला मण्डलों के साथ
साथ युवा मण्डल की सक्रिय रूप से मास्क बनाकर जरूरत मंदो तक उसे पहुँचा  रहे है ताकि कोरोना से बचा जा सके।