पुरुष हॉकी में भारत की लगातार 5वीं जीत, श्रीलंका को 20-0 से हराया

जकार्ता। भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को पूल-ए के मुकाबले में श्रीलंका को 20-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूल मुकाबलों में वह अपने सभी मैच जीतकर टॉप पर रहा। भारतीय टीम की यह लगातार 5वीं जीत है। इससे पहले वह पूल-ए में कोरिया को 5-3, जापान को 8-0, हॉन्गकॉन्ग को 26-0 और इंडोनेशिया को 17-0 से हरा चुका है। भारत के इस एशियाड में अब तक 76 गोल हो गए भारत की ओर से आठ खिलाड़ियों ने गोल किए। सबसे ज्यादा छह गोल आकाशदीप सिंह ने किए। उनके अलावा रुपिदंर पाल सिंह, मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने 3-3 गोल किए वहीं, ललित कुमार उपाध्याय ने दो, जबकि अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल अब गुरुवार को सेमीफाइल में भारत का मुकाबला पूल बी में दसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।