लोकसभा चुनाव 2013 टी-20 फॉर्मूला आजमाएंगे मोदी-शाह, एक्टिव हुई भाजपा

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 जैसे नतीजे दोहराने के लिए भाजपा ‘टी-20 फॉर्मूला आजमाएगी। ये क्रिकेट वाला टी-20 नहीं है। इसका मतलब है, एक कार्यकर्तृता 20 घरों में जाकर चाय पिएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उन घरों के सदस्यों को देगा। टी-20 के अलावा भाजपा ने हर बूथ दस यूथ, नमो ऐप सम्पर्क पहल एवं बूथ टोलियों के माध्यम से मोदी सरकार की । उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का कार्यक्रम तैयार किया है। भाजपा ने अपने सांसदों, विधायकों, स्थानीय एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को कहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्तृताओं से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाएं और कम से कम 20 घरों में जाकर चाय पिएं। इस टी-20 पहल का  मतलब जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने आक्रामक प्रचार शैली अपनाई थी। ।