भारत-रूस में एस-400 मिसाइल सिस्टम के लिए 40 हजार करोड़ रु का समझौता 8 करार हुए

नई दिल्ली। एजेंसी अमेरिका की प्रतिबंध लगाने की धमकी के बावजूद भारत और रूस के बीच 40 हजार करोड़ के एस400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का समझौता हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत को रूस से सतह से हवा में मार करने वाली आधुनिक ट्रायम्फ मिसाइल स्क्वॉड्रन मिलेगी। दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष में सहयोग को लेकर भी करार हुआ। इसके तहत भारत का एक मॉनिटरिंग स्टेशन रूस के साइबेरिया स्थित नोवोसिबिर्स्क में स्थापित किया जाएगा। गगनयान अभियान में हमारा सहयोग करेगा रूस- मोदी भारत और रूस के बीच सहयोग का विस्तार अतीत के दायरों के पार ले जाएगा। भारत की विकास यात्रा में रूस हमेशा साथ रहा है। हमारा अंतरिक्ष में अगला लक्ष्य गगनयान भारतीय अंतरिक्ष यात्री को भेजना ।