डॉ0 कविता रायजादा बनी राष्ट्रीय अध्यक्षा

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मुलन समिती की उत्तर प्रदेश अध्यक्षा डॉo कविता रायजादा को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मुलन संघर्ष समिती का महिला विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्षा बनाया गया है। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मुलन समिती की उत्तर प्रदेश अध्यक्षा कविता रायजादा को उनकी कर्मठता व् कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हे अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मुलन समिती का राष्ट्रीय अध्यक्षा बनाया गया है,यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील खंडापुरकर बाबा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है डॉ0 कविता रायजादा साहित्यकार होने के साथ साथ कवयित्री भी है। डॉ0 कविता रायजादा की 18 किताबे निकल चुकी है,उन्हे 50 राष्ट्रीय और 9 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले है,वो रेडीयो और टीवी आर्टीस्ट और फिल्म स्क्रीप्ट रायटर भी है। 21 सदी की 111 महिलाओं में डॉ कविता रायजादा का नाम दर्ज है ।वर्तमान में दयालबाग विश्वविद्यालय आगरा में कार्यरत है।