2 दिसंबर को गाजियाबाद में होगी जनसंख्या कानून रैली

गाजियाबाद। आगामी 2 दिसंबर को गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-10 स्थित रामलीला मैदान में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन संस्था द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या कानून रैली का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के निमित्त आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, महापौर आशा शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। साथ ही कहा कि गाजियाबाद जिले के 20 हजार से अधिक लोग जनसंख्या कानून रैली में भाग लेंगे।नेताओं ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की 312 जिलों की टीमों द्वारा पिछले 4 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण आंदोलन चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 73 बड़े धरने देशभर में आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट को विभिन्न दलों के 125 सांसदों ने लिखित समर्थन दिया जिसे 9 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति कोविंद को सौंपा गया।
संस्था के ड्राफ्ट में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि देश की समस्याओं से निपटने के लिए सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है जो कि जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो।इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह होंगे मुख्य वक्ता।प्रेसवार्ता में राजनगर गाजियाबाद क्षेत्र के डा. हरपाल सिंह, अमरदत्त शर्मा, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी, पूर्वांचल अध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, नवीन गर्ग, प्रमोद बंसल, नरेश सिंघल, सुनीता भाटिया, वीरेन्द्र त्यागी, अभय त्यागी, डा. राजेश  कंसल, प्रदीप सिशौदिया, सुंदर त्यागी, श्रवण कुमार अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, धर्मेन्द्र धामा, सुधीर शर्मा, औंकार सैनी, आर एम गर्ग आदि मौजूद रहे।