38वा अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार की कला हस्तशिल्प के मुरीद हुए दर्शक

नई दिल्ली, 23 नवम्बर: दिल्ली के प्रगति मैदान में जारी 38वा अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में दर्शक भरी संख्यां में बिहार पवेलियन पहुच रहे हैं एवं बिहार की नायाब हस्तशिल्प उन्हें आकर्षित कर रही हैं| बिहार के मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग एवं टिकुली कला से तैयार 32 पैनलों से सजे बिहार पवेलियन “रूरल इंटरप्राइजेज ऑफ़ इंडिया” के थीम को साकार कर रहा है| लोग के बीच इन पैनलों के आगे सेल्फी लेने का भी क्रेज देखा जा रहा है|बिहार पवेलियन के निदेशक  अशोक सिंह ने बताया कि 24 नवम्बर को हंसध्वनी थिएटर में बिहार दिवस का आयोजन किया जायगा| 12:30 बजे जय कुमार सिंह, माननीय मंत्री, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया जायगा एवं शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा| बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमे सत्येन्द्र कुमार संगीत भोजुरी, मैथिलि गायन,  उषा सिंह भोजपुरी गायन एवं अमर आनंद अपनी भोह्ज्पुरी गायन की प्रस्तुति देंगे| इनके अलावा बिहार के कलाकार बिहार के लोक कलाकार बिहार के लोक नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे| इस अवसर पर श्री जय कुमार सिंह, माननीय मंत्री, उद्योग विभाग, बिहार सरकार, विपिन कुमार, स्थानीय आयुक्त, पंकज कुमार सिंह, उद्योग निदेशक, बिहार सरकार एवं  रबिन्द्र प्रसाद, निर्देशक, तकनिकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार सरकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे|