बिहार देश के सबसे तेजी से विकास कर रहे राज्यों में से एक-जय कुमार सिंह

नई दिल्ली: बिहार दिवस के मौके पर आज बिहार के उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद जय कुमार सिंह ने सभी स्टॉलों पर जाकर बिहार की कला और संस्कृति को देखते हुए इसकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय आयुक्त,विपिन कुमार,पंकज कुमार सिंह, उद्योग निदेशक, बिहार सरकार एवं रबिन्द्र प्रसाद, निर्देशक, तकनिकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार सरकार मौजूद रहे|


इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री जयकुमार सिंह ने कहा की बिहार भारत के सबसे तेजी से विकास कर रहे राज्यों में से एक है| वर्ष 2005-06 से 2014-15 तक बिहार के जी डी पी में 10.5 प्रतिशत की दर से निरंतर वृद्धि हुई है| बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है परन्तु राज्य के समवेशी आर्थिक विकास में उद्योगों का योगदान सामान रूप से महत्वपूर्ण है| इसके साथ ही वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से बिहार के हस्तशिल्प कलाकारों के लिए 30 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है एवं इसकी मदद से हस्त्शिपियों के स्वयं सहायता ग्रुप का गठन किया गया एवं उनमे से 5 कलाकारों को व्यापार मेले में अपने कलाकारी के प्रदर्शन का मौका भी मिला है| उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के वातावरण में अग्रसर सुधर हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक पहल किये गये हैं तथा 15 प्रतिशत वार्णिक औद्योगिक विकास दर लक्षित किया गया है|


इसके साथ ही श्री सिंह ने हंसध्वनी थियेटर में बिहार की संस्कृति के ऊपर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति दी, जिसमे श्री सत्येन्द्र कुमार संगीत भोजुरी, मैथिलि गायन, श्रीमती उषा सिंह भोजपुरी गायन एवं अमर आनंद अपनी भोजपुरी गायन की प्रस्तुति दिया| इनके अलावा बिहार के कलाकार बिहार के लोक कलाकार बिहार के लोक नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया|