बूथ समिति अभिनन्दन कार्यक्रम शुरू, सामग्री वितरित

गाजियाबाद। स्थानीय महानगर कार्यालय में 10 से 15 नवंबर के मध्य चलने वाले बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम हेतु महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने महामंत्री राजेश त्यागी, राजेश शर्मा, विनय चौधरी, राजन आर्य, सुखदेव त्यागी, प्रहलाद दुआ, मीडिया प्रभारी व महानगर प्रचार प्रमुख प्रदीप चौधरी के साथ अभिनंदन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर नया गाज़ियाबाद मंडल अध्यक्ष सुदेश कश्यप, मुरादनगर देहात मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, इंदिरापुरम मंडल अध्यक्ष अभिनव जैन, जनकपुरी मंडल से बलजीत सिंह, गांधी नगर मंडल से संदीप प्रसाद ने अपने मंडल की सामग्री प्राप्त की। महानगर की ओर से सभी सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी अपने अपने सेक्टर के बूथों की समिति सदस्यों के अभिनंदन में उपस्थित रहेंगे।