देश का सबसे ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च 30 उपग्रह भी भेजे, इनमें 23 अमेरिकी

आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार को पीएसएलवी-सी43 रॉकेट से स्वदेशी हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च किया। इसरो प्रमुख डॉ. के सीवान ने इसे अब तक का देश का सबसे ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट बताया। हाइसइस के साथ आठ देशों के 30 अन्य सैटेलाइट (1 माइक्रो और 29 नैनो) भी छोड़े गए। पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) की इस साल में यह छठी उडान थी। उपग्रहों को धरती से 636 किमी ऊपर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसरो साइंटिस्ट नम्बी नारायण पर बनी मूवी रॉकटरी, माधवन ने कहा कहानी जानकर चौंक जाएंगे प्रक्षेपण की उल्टी गिनती बुधवार की सुबह 5.58 बजे शुरू हो गई थी। हाइसइस धरती की सतह का अध्ययन करने के साथ मैग्नेटिक फील्ड पर भी नजर रखेगा। इसे रणनीतिक उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस महीने इसरो की यह दूसरी लॉन्चिंग है। इससे पहले 14 नवंबर को एजेंसी ने अपना संचार उपग्रह जीसैट-29 छोड़ा था।