केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दीपावली पर अमेठी को तोहफा, बंटवाई दस हजार साड़ियां

 अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में लगातार सक्रिय केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी यहां के लोगों को तोहफा देने में कोई संकोच नहीं करती हैं। वह अपनी सांसद निधि से अमेठी के विकास पर भी बड़ी धनराशि खर्च करती है। दीपावली पर भी उन्होंने दरियादिली दिखाई है। उन्होंने कल देर शाम अमेठी के लिए दस हजार साडियां भिजवाई हैं, जिनका वितरण चल रहा है। केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी ने अमेठी के लोगों में दीपावली के उत्साह में खुशी का रंग भरने की कोशिश की है। उन्होंने अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों के परिवार को दीपावली के उपहार में साड़ियां भेजी हैं। कल उनके पीआरओ विजय गुप्ता ने भाजपा के गौरीगंज के बूढन माता  मंदिर के करीब नवनिर्मित कार्यालय में बूथ अध्यक्षों को साडियां वितरित की। साडियों के पैकेट पर स्मृति की फोटो के साथ दीपावली की शुभकामनाएं भी  अंकित है। साडियां वितरित करते हुए कहाकि केंद्रीय मंत्री के पीआरओ ने कहा कि दीदी अमेठी को अपना परिवार समझती हैं और हर त्योहार पर अपनों के लिए कुछ न कुछ उपहार भेजती हैं। साड़ी वितरण में पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहा कि जब रिश्ते दिल से बनते हैं तो वह बहुत मजबूत होते हैं। स्मृति ने अमेठी से दिल का रिश्ता जोड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष होली-दिवाली के अवसर पर स्मृति ईरानी यहां की बहनों को साड़ियों का उपहार भेजती हैं। मोदी सरकार में वस्त्र तथा वस्त्र उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में लगातार अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव जैसेजैसे नजदीक आ रहा चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। होलीदिवाली के अवसर पर स्मृति ईरानी अपनी बहनों को साडियों का उपहार भेजती । हैं। इस बार दिवाली और धनतेरस की पूर्व संध्या पर लगभग 10 हजार साडियां अमेठी की बहनों के लिए भेजा है।