अटल जयंती पर लाजपतनगर मंडल में मनाया गया सुशासन दिवस






गाजियाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी के नेतृत्व में सुुुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। लाजपत नगर में प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर के साथ क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा एवं मानसिंह गोस्वामी का मार्गदर्शन मिला। इस प्रोग्राम में अपने बूथ अध्यक्ष व मंडल के संयोजक एवं सम्मानित नागरिकों को अटल जी की याद में पुष्प देकर सम्मानित किया गया। 
इस कार्यक्रम के संयोजक संजय रावत महानगर संयोजक नमामि गंगे रहे। उपस्थित लोगों में महानगर उपाध्यक्ष सुखदेव त्यागी, महानगर महामंत्री राजन आर्य,   एवं लाजपत नगर मंडल के अध्यक्ष  बीएल गौतम व संयोजक मदन राय, पार्षद आनंद गुप्ता, विधानसभा संयोजक देवेंद्र मलिक,  पूर्व पार्षद गीता भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत वासुदेव, एमपी शर्मा, यशपाल सिंह,  सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, कपिल मित्तल, राजेंद्र मुखिया,  वेद प्रकाश शर्मा, जयपाल शर्मा, रतन सिंह, हरेंद्र रावत आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।