भाजपाईयों ने अध्यक्ष संग गाजियाबाद को सुरक्षित लोस सीट घोषित करने के लिए जताई खुशी











गाजियाबाद। हाल ही मेंं मुजफ्फर नगर मेंं भाजपा संगठन की क्षेत्रीय बैठक मेंं कई संगठनों की चर्चा वार्ता के लिए चली एक अहम बैठक मेंं मुख्य वक्ता के रूप मेंं पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मिशन 2019 के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ का ग्रेड सिस्टम बनाने के साथ लोकसभा सीट के लिए भी ग्रेड सिस्टम के आधार पर ब्लू प्रिंट तैयार किया है। जिसमें बूथों पर और काम होना बाकी रह गया है जिस पर युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कल तक फ़ाइनल रिपोर्ट तैयार हो जायेगी। 

जिला लोकसभा सीट के ग्रेड आंकलन मेंं गाजियाबाद लोकसभा सीट ने भाजपाईयों के लिए खुशीभरा परिणाम पाया है। सुनील बंसल ने संगठन के गहन आंकलन के अनुसार बताया कि गाजियाबाद लोकसभा सीट को ए प्लस सीट का ख़िताब मिला है। गाजियाबाद के भाजपाईयों ने इस ग्रेड की खबर सुनने के बाद महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष मानसिंह को उनके एक वर्ष पूर्ण होने के साथ भाजपा की पुनः ऐतिहासिक जीत के संकेत मिलने की बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर मानसिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गाजियाबाद लोकसभा सीट को ए प्लस ग्रेड मिलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनादेश को नमन रहेगा। लेकिन इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अति विश्वास मेंं न जाकर बेहतर सेनापति की तरह अगले निर्णय आने तक युद्ध क्षेत्र मेंं डटे रहे। प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल की गाज़ियाबाद संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत के पूर्वानुमान का आंकलन करने के लिए आभार भी जताया। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने महानगर मेंं चले भाजपा के सभी आयामों, कार्यक्रमों का चैनलों व समाचार पत्रों मेंं उचित स्थान देने के लिए समस्त मीडिया बंधुओं व्  छायाकार बंधुओं का आभार जताया ।