केजरीवाल के संबोधन के दौरान खांसने लगे लोग

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल को लंबे समय से खांसी की समस्या है, जिसका इलाज भी चल रहा है। । बावजूद इसके विरोधी केजरीवाल की खांसी का मजाक उड़ाते रहते हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को केजरीवाल की खांसी की मिमिक्री करना भारी पड़ गया। मंच पर बैठे दो-दो केंद्रीय मंत्रियों को इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को टोकना पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम सुचारु रूप से चला। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को विज्ञान भवन में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबोधन के दौरान खांसने की आवाज निकाल कर बाधा पहुंचाई। स्थिति को शांत करने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और खांसने लगे तो हर्षवर्धन को हस्तक्षेप करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता था, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल भी कुछ लोगों के खांसने से असहज हो गए। इस दौरान उन्होंने दर्शकों/श्रोताओं से शांति बनाए रखने की भी अपील की। फिर नितिन गड़करी को दखल देना पड़ा। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल ; बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था। कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्दधन भी शामिल हुए। थे। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद तथा कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे। हुआ यूं कि केजरीवाल के भाषण शुरू करते ही कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकाल कर उनका मजाक बनाया। जब लोगों की आवाज ज्यादा तेज हो गई तो नितिन गडकरी और हर्षवर्धन ने हस्तक्षेप किया और लोगों से शांत रहने को कहा। नितिन गडकरी ने कहा - सरकारी कार्यक्रम है, शांत रहें।