महानगर भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया







गाजियाबाद। भारत के पू्र्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती और किसान दिवस के मौके पर भाजपाईयों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के नेतृत्व मेंं मेरठ मोड़ तिराहे पर चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि चौधरी साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचारधारा वाले व्यक्ति थे। पू्र्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गांव के गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। पू्र्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि चौधरी चरण सिंह सभी दलों के सम्मानित व प्रेरणाप्रद नेताओं की श्रेणी मेंं आते हैं, ये ही उनकी महानता है। 

किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी ने बताया कि उनकी पहचान आज की इस वैमनस्य वाली राजनीति मेंं गांव, गरीब और किसानों के मसीहा के रूप के सभी के दिलों मेंं विद्यमान है। इस अवसर पर मी़डिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि चौधरी साहब का मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा।