मन की बात सबके मन की बात है: स्वाति सिंह

गाजियाबाद में बूथ दर बूथ रेडियो पर सुना गया 'मन की बात


प्रधानमंत्री के 51वां संस्करण को सुनने के लिए उमड़े लोग


राज्यमंत्री स्वाति सिंह और संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी पहुंचे बूथों पर













गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसम्बर को आकाशवाणी पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम को अपने तय समय और दिन पर संबोधित किया, जिसे सुनने के लिए महानगर वासी उमड़ पड़े। बता दें कि पीएम मोदी ने इसके लिए पूर्व में ही जनता से अपने सुझाव साझा करने की अपील की थी, जिसके एवज़ मेंं जनता ने पीएम से अपने मन की बात कही। यह संस्करण 2018 की विदाई व 2019 नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ रोमांचक और उत्प्रेरक रहा। 

प्रधानमंत्री मोदी के इस मासिक कार्यक्रम को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महानगर भाजपा ने अपने सभी बूथों पर मौजूद एक वरिष्ठ नेता की उपस्थिति मेंं सुना, क्योंकि इसे सुनना अनिवार्य रूप से लागू किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप गाजियाबाद के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का धमाकेदार आयोजन हुआ। 

इसी कड़ी मेंं साहिबाबाद विधानसभा के भौपुरा मंडल के बूथ नम्बर 1,2 व 3 पर उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री स्वाति सिंह पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। इसी तरह गाज़ियाबाद विधानसभा के शहर मंडल के बूथ नम्बर 394 पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजेय कुमार बूथ के कार्यकर्ताओं संग मन की बात श्रवण कार्यक्रम मेंं शामिल हुए। 

मन की बात कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि मन की बात सबके मन की बात है। देश के धरातल पर पहली बार नियमित रूप से जनता के साथ साथ देश के मन की बात का हृदय स्पर्शी चलन यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया है, जिससे ऐसा लगता है कि हमें देश की वास्तविक स्थिति का दर्शन करा दिया गया हो, मानो देश की मनःस्थिति का पता पड़ गया हो।

इसी दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बताया कि मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री के द्वारा पहली बार उनकी कार्यप्रणाली व कार्य पारदर्शिता की अभिव्यक्ति करने की सफल कोशिश की गई है जिससे यह कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय हो चुका है। 

भाजपा अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने मन की बात का प्रत्येक बूथ पर आयोजन करके संगठन को मजबूती का संदेश देने का काम किया है जिससे शहर के सभी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि महानगर मेंं 1280 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। 

महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि बूथों पर चले मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री से देश के मन की बात का उद्बोधन सुनकर बहुत बढ़िया लगा, क्योंकि मोदी को बूथ कार्यकर्ताओं ने देव पुरुष की उपाधि देकर अपनी भावनाओं का आपसी इजहार किया।