वार्ड 35 में महापौर आशा शर्मा ने किया नवनिर्माण कार्यों का उद्घाटन






गाजियाबाद। निगम पार्षद पिंटू सिंह के वार्ड नम्बर 35 अकबरपुर बेहरामपुर में 5 गलियों के नव निर्माण कार्यो का उद्घाटन महापौर आशा शर्मा ने किया। ये कार्य लगभग 50 लाख रुपए की लागत सेे करवाए गए हैं।  इस मौके पर महापौर ने कहा कि इन कामों से यहां के निवासियों को काफी राहत मिलेगी। आवागमन सुगम होगा। 
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने महापौर और पार्षद का धन्यवाद प्रकट करते हुए उनका भव्य स्वागत किया और बची हुई गलियों का संज्ञान लेने की गुहार लगाई। इस पर  महापौर शर्मा ने आश्वासन दिया कि अन्य गलियों के कार्यों का भी जल्द शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्षद पिंटू सिंह, पिंटू राय, निगम सिन्हा, मनोज निराला, जुगल किशोर, नीलम राय, मोहन झा, पालक मंडल, अमित शर्मा, राम कुमार चतुर्वेदी, सुधीर भारती, अशोक पंडित, शिव शंकर, जितेन्द्र व अन्य लोग शामिल रहे।