बीजेपी के पांच लोकसभा क्षेत्रों की विशाल सेक्टर संयोजक बैठक 24 को

बैठक के मुख्य अतिथि होंगे उतराखंड के सीएम










गाजियाबाद। भाजपा ने बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रमुखों से सीधे संवाद हेतु एक सेक्टर सम्मेलन के आयोजन की रचना तय की है जो 24 जनवरी को होगी। क्योंकि बूथ अध्यक्षों की अपेक्षाएं समझने और 2019 में उनकी भूमिका समझाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वयं अपने हाथ मेंं ली है ।

 

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित भाजपा पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर सेक्टर संयोजक बैठक के विषय को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि 26 जनवरी को प्रस्तावित कमल ज्योति विकास यात्रा को अब 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र-प्रदेश की योजनाओं के लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीप जलाएंगे।

 

बैठक के दौरान पार्टी के आगामी गजरौला (अमरोहा ) के सम्मेलन के रूप मेंं 2 फरवरी को होने वाले छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन मेंं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की चर्चा वार्ता करके सम्मेलन मेंं सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की अहम क़िरदार की बातचीत  की गई। इस सम्मेलन मेंं पश्चिम क्षेत्र के 28000 बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।  

 

बैठक के दौरान भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि क्षेत्रवार बूथ सम्मेलनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वयं मौजूद रहने से संगठन की रचना मेंं बूथ व सेक्टर की रचना के महत्व का सर्वोपरि होने का प्रमाण है। इसलिए संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी के सभी लोकसभा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्षों के सम्मेलन होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

 

इसी कड़ी मेंं गाजियाबाद मेंं पांच लोकसभा क्ष्रेत्र- गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर व इनसे सम्बन्धित 9 जिलों के सेक्टर संयोजक की बैठक 24 जनवरी को स्थानीय कॉलेज ए.बी.एस (आई.टी) कॉलेज, क्रॉसिंग मोड़ एन एच 24 पर सुबह 10 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि उतराखंड के सी एम त्रिवेंद्र रावत उपस्थित रहेंगे। 

 

बैठक कार्यक्रम मेंं सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल के सभी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चे के अध्यक्ष, अभियान प्रमुख, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विस्तारक, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिलाध्यक्ष, पांचों लोकसभा क्षेत्र मेंं आने वाले सांसद, विधायक, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, पू्र्व अध्यक्ष, पू्र्व सांसद, पू्र्व विधायक, क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।

 

इस आयोजन की सफल तैयारी हेतु बैठक मेंं वार्ता की गई। तैयारी बैठक मेंं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, मुंशी लाल गौतम, मोहित बेनीवाल, डॉक्टर प्रमेन्द्र जांगड़, हरवीर मलिक, हरीश ठाकुर आदि के साथ महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत मानसिंह गोस्वामी ने सेक्टर संयोजक बैठक की सफलता के लिए महानगर से प्रमुख कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की ज़िम्मेदारी आवंटित की और कार्य समझाया ।