केंद्र में दोबारा बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए कुछ महीनों तक आपसी मतभेद भूलें नेतागण: वी के सिंह





गाजियाबाद। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक लोकसभा में सांसदों के साथ भाजपा के मंडल पदाधिकारियों की विधानसभा वार बैठक का आयोजन मुरादनगर क्षेत्र स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज में किया गया। जिसमें विधानसभा में आने वाले भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने विचार विमर्श किया। साथ ही, आगामी चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

 

सांसद और राज्यमंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार होता है। देश और प्रदेश की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम संगठन द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें पदयात्रा एवं लाभार्थियों से संपर्क जैसे अभियान प्रमुख हैं। आज हमारी सरकार पर विरोधी किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। हमारी प्रदेश और देश की सरकारों ने जनहित के अनेक योजनाएं चलाकर जनता को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता आज सीना तान कर जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियों को बता सकते हैं।

 

श्री सिंह ने कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि  महिला सशक्तिकरण के लिए उज्जवला योजना, लोगों को बैंक तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना, सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसी अनेक योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। आज दालों का आयात समाप्त हुआ है। बिजली 20 घंटे शहरों में दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी समय अवधि बढ़ाकर काफी अच्छी की गई है। किसान की आय को दोगुना करने के लिए केवल खेती कर निर्भर नहीं रहा जा सकता। इसके लिए कृषि अनुसंधान केंद्रों से जानकारी ली जा रही है कि और किस प्रकार के साधनों से किसान की आय को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि चुनाव तक सभी कार्यकर्ता अपने आपस के मतभेद भुलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। 

 

मंच पर उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गोयल, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, जगदीश साधना तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने किया। 

 

मुरादनगर विधानसभा की बैठक के दौरान तरुण शर्मा, भानु शिशौदिया, मुरादनगर देहात मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, मुरादनगर शहर मंडल संयोजक राकेश गर्ग, क्षेत्रीय मीडिया सम्पर्क सह संयोजक अश्वनी शर्मा, गोविन्दपुरम मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, नया गाजियाबाद मंडल अध्यक्ष सुदेश कश्यप, महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, मंत्री संदीप वर्मा, साक्षी नारंग, पू्र्व उपाध्यक्ष इंदु जौहरी, अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रॉबिन तोमर, युवा मोर्चा महानगर महामंत्री निशांत गुप्ता, दिनेश प्रधान, मनोज प्रधान, सतेन्द्र रावली, ऋषभ तिवारी आदि उपस्थित रहे।