नवनिर्माण भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेश नागर सदलबल गुजरात रवाना





गाजियाबाद। नव निर्माण भारत, उत्तरप्रदेश के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी वीरेश नागर शुक्रवार को अपनी कार द्वारा गुजरात रवाना हो गए। वहां पर वे सिलवासा में 6 जनवरी को आहूत नवनिर्माण भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके साथ गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष विनायक मनवानी, जिला संरक्षक अंश पंडित और जनपद सदस्य सागर यादव सहित कई युवा नेता गुजरात गए हुए हैं। 

बता दें कि दादरा नागर हवेली, दमन व दीव की राजधानी सिलवासा में नव निर्माण भारत के सांगठनिक विस्तार हेतु कतिपय रणनीतिक बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। 

ख़बर है कि नव निर्माण भारत के राष्ट्रीय एवं सिलवासा कार्यकारणी बैठक में संगठन के प्रकोष्ठों का विस्तार किया जाएगा, जिसकी सूचना पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को दी जा चुकी है। 

विस्तार योजना के मुताबिक, नव निर्माण भारत मजदूर संघ, नव निर्माण भारत छात्र संघ, नव निर्माण भारत किसान मोर्चा, नव निर्माण भारत आदिवासी प्रकोष्ठ, नव निर्माण अल्पसंख्यक मोर्चा, नव निर्माण भारत सैनिक प्रकोष्ठ, नव निर्माण भारत सन्त प्रकोष्ठ और नव निर्माण भारत संस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन/पुर्नगठन भी किया जाना है। इस बाबत नवनिर्माण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बाबू ओझा ने अपने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने अमूल्य सुझाव और अपेक्षित योग्य नाम मांगे हैं ताकि उपर्युक्त प्रकोष्ठों के लिये विस्तार मूलक कार्रवाई की जा सके।

बता दें कि नव निर्माण भारत के राष्ट्रीय संगठन की बैठक, दादरा नागर हवेली, दमन व दीव केंद्र शासित प्रदेश का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ चिंतन-मनन शिविर का आयोजन भी सिलवासा में ही होगा। लिहाजा, नवनिर्माण भारत के सक्रिय लोग इस बैठक में भाग लेने के लिए सिलवासा पहुंच रहे हैं। नव निर्माण भारत के विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्य से सदलबल गुजरात पहुंच रहे हैं जहां से वे लोग दादरा नगर हवेली, दमन-दीव की राजधानी सिलवासा पहुंचेंगे। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष अश्विन पटेल और महासचिव विनोद तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम अतिथियों की मेजबानी करेगी।