राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी






गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बुद्धवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे नगर निगम मुख्य कार्यालय स्थित सभागार में नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह व नगर निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके महान अवदानों का भी स्मरण किया गया।