सर्व ब्राह्मण महासभा ने योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला फूंका













गाजियाबाद। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में मंगलवार को कलेक्टेरियट के समक्ष योगगुरु बाबा रामदेव का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि जो वीडियो चल रहा है, उसमें ब्राह्मणों को अपमानित किया गया है। उन्होंने उन्हें ललकारते हुए कहा कि ढोंगी बाबा रामदेव तेरा विनाश निश्चित है, क्योंकि तू परशुराम और चाणक्य को भूल गया और  अपने विनाश का निमंत्रण दिया है। यह अपराध क्षमा योग्य नहीं है। ब्राह्मणों का अपमान इस ढोंगी बाबा को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि ब्राह्मण पूरे ब्रह्मांड का चिंतक है। सर्व समाज के कल्याण हेतु पूजा अर्चना करने वाला है। 

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे ढोंगी बाबा को ब्राह्मण समाज कभी माफ नहीं करेगा। क्योंकि इसके पाप का घड़ा भर चुका है। ब्राह्मण समाज इसके पाप के घड़े को फोड़ेगा। ऐसे ढोंगी बाबाओं ने संत सनातन धर्म को बदनाम करने का कार्य किया है। हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे बाबाओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

 

इस अवसर पर मनोज पंडित, बृजपाल शर्मा, योगेश दत्त गौड़, हरिओम शर्मा, आरसी शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, राजीव शर्मा, विजय शर्मा, गिरीश शर्मा आदि समाजसेवक उपस्थिति थे।
 

 



 



 




 




 




 

Attachments area