अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका






गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव को लखनऊ से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाने से रोका गया और उनकी गिरफ्तारी की गई। इसके विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी के नेतृत्व में आज आरडीसी राजनगर में योगी व मोदी का पुतला फूंका।
 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के बल पर सीएम योगी सरकार को चलाना चाहते हैं। इसलिए हम उसका विरोध करते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस अवसर पर फकीर चंन्द्र नागर, प्रभारी मुकीम चौधरी, संतोष यादव, विकास, राजदेवी चौधरी, पुष्पा शर्मा, आशा सचदेव, शशि वर्मा, मनमोहन गामा, हिमांशु पराशर, शिवचरण चौहान, पुष्पेंद्र चौधरी, मनोज पंडित, हारून चौधरी, विक्की सिंघल, आदिल लाला, सौदान गुर्जर,आसिफ चौधरी, कल्लन भाई, आरिफ मालिक, दिलशाद, इस्लाम राकेश, प्रमुख मेहताब कुरैशी, अशलम, आरिफ प्रधान, अजय खरखोडिया, हर्षित राठौर, अनीश अली, लोनी, राहुल पंडित, नीरज चौधरी, अवनेश पराशर, जब्बार मालिक, मनोज शर्मा, जितेंद्र कसाना, रोहिल युवा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।