बीजेपी की वीरांगनाओं ने क्रासिंग रिपब्लिक में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च





गाजियाबाद। क्या कहूं इन वीर शहीद सपूतों की जांबाजी के लिये...निःशब्द हूं, स्तब्ध हूं,

इनकी इस क़ुर्बानी के लिये....! इन्हीं भाव प्रणव शब्दों के साथ शनिवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप के प्रांगण में बीजेपी की वीरांगनाओं ने एक छोटी सी श्रद्धांजलि दी पुलवामा में शहीद हुए अपने वीर भाइयों को दी। इस मौके पर गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रीता कुमारी,  इंदु जौहरी, प्रदेश पदाधिकारी रनिता कुमारी,, कविता, रजनी झा, प्रियंका पांडे ( क्षेत्रीय पदाधिकारी ), रिचा भदोरिया मंत्री महिला मोर्चा, कविता चौधरी, अर्चना सिंह, नेहा जैन, पूनम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा कुमारी, महामंत्री संयोगिता त्यागी, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति चौहान, कामिनी कुमारी, संतोष पाठक जी, हेमा कुमारी,

  आलोक श्रीवास्तव, महानगर संयोजक (मन की बात), मंडल अध्यक्ष संदीप, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू, मोहित मुद्गल  आदि उपस्थित थे। सबने मिलकर  श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला। हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।