छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के विषय में प्रधानाचार्यों से संवाद का आयोजन

                   पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पहल 


दिल्ली।पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा आज बाल मन्दिर सीनियर.सैकेंडरी स्कूलडिफेन्स एन्क्लेवदिल्ली में छात्र-छात्राओं की सुरक्षाशैक्षणिकशारीरिक तथा मानसिक विकास के विषय पर निगम के समस्त प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा निदेशक लेकर्नल अशोक कुमार सिंह ने सभी लोगों को विद्यालय में उन्नत शैक्षणिक वातावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इन्होंने अभिभावक शिक्षक संवादसमुदाय की सहभागिताएस.एम.सीकी सहभागिता आदि के माध्यम से विद्यालय के विकास पर जोर दिया। खेल कूद गतिविधियों को भी विस्तृत रूप देने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा निर्वहन करना चाहिए। विद्यालय में सुरक्षा से सम्बन्धित सभी पैमानों को प्रति व्यापक समीक्षा करने की आवश्यकता है। लिंग समानता के सम्बन्ध में जागरुकता स्थापित करने की आवश्यकता है। विद्यालय में केवल वैध व्यक्ति ही प्रवेश करें। सुरक्षा नियमों का समय समय पर ड्रिल होनी चाहिए। विद्यालय में साफ सफाईस्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को प्रति दिन नैतिक शिक्षा से सम्बन्धित विषयों के बारे में भी अवगत कराना जरूरी है।


 


इस अवसर पर अपर शिक्षा निदेशक डॉसीमा शर्मा ने कहा कि सभी विद्यालयों में सुरक्षा रजिस्टर होना चाहिए। अवकाश के बाद सुरक्षा रजिस्टर के सभी कॉलम पूर्ण होने चाहिए। स्टाफ तभी विद्यालय कैम्पस छोड़ेगा जब यह सुनिश्चित कर लेंगे कि विद्यालय से सभी बच्चे सकुशल चले गए हैं। विद्यालय के प्रत्येक नियमितअनुबन्धितदैनिक वेतनएवजीदार तथा एनजीओ से सम्बन्धित सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र विद्यालय में होना चाहिए।