गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की तैयारी पूरी, समर्पण दिवस आज







गाजियाबाद। भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनीता शर्मा के नेतृत्व में समर्पण दिवस को क्रियान्वित करने के लिए रविवार को एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में महानगर उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह भी शामिल हुईं। बता दें कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के शुभ अवसर को पार्टी  समर्पण दिवस के रूप में समारोह पूर्वक पूरे देश में मनाएगी। 

 

बैठक के दौरान श्रीमती अनीता शर्मा व श्रीमती अर्चना सिंह ने सभी महिलाओं को समर्पण दिवस के लिए दान पात्र दिए। बैठक में महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौहान, महामंत्री श्रीमती संयोगिता त्यागी, मंत्री श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती ऋचा भदोरिया, मीडिया प्रभारी श्रीमती सोनिका नागी, सह मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपिका महेश्वरी, कार्यालय प्रभारी श्रीमती तारा जोशी, सदस्य श्रीमती नेहा जैन, श्रीमती संतोष चौधरी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती भारती, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती रेनू झा, रेनू सिंह चंदेला, श्रीमती सुधा पांडे, श्रीमती कौशल तेवतिया, श्रीमती अनुपम शर्मा, श्रीमती सुषमा शर्मा, श्रीमती अंजली शर्मा सम्मिलित हुईं।