हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं: मोदी

टोंक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को टोंक से राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने विजय संकल्प सभा के दौरान नया नारा दिया- मोदी है तो मुमकिन है। पुलवामा हमले पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बदला हुआ हिंदुस्तान है। इस बार सबका हिसाब पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के टोंक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, ये दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी, ये दर्द सहकर हम चुपचाप नहीं बैठेंगे, हम आतंक को कुचलना भी जानते हैं। विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का राजस्थान का यह पहला दौरा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान टोंक और सीकर में सभाएं नहीं की थीं। टोंक राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की विधानसभा सीट है।46 साल में पहली बार कांग्रेस ने यहां किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर पायलट को चुनावी मैदान में उतारा था। मोदी ने कहा, 'मैंने इमरान खान से कहा था कि हिंदुस्तान, पाकिस्तान बहुत लड़ लिए। कुछ हासिल नहीं हुआ। प्रधानमंत्री बनें तो मैंने उनसे कहा था आप खेल की दुनिया से आए हो, आओ गरीबी और अशिक्षा से लड़ें। उन्होंने कहा था कि मैं पठान का बच्चा हूं। अब देखते हैं कि वे कितने खरे उतरते हैं।आतकंवाद की फैक्ट्री पर ताला लगाने का काम ही मेरे ही हिस्से लिखा है तो फिर ऐसा ही सही है। आज आतंक के खिलाफ एक व्यापक मत बन चुका है। आतंक के गुनाहगारों को सजा देने के लिए हर मोर्चे पर मजबूती के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। यह
संकल्प मोदी का नहीं, 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का है, क्योंकि यह राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति का और राष्ट्र की सुरक्षा का सवाल है।हमले का एक-एक हिसाब लेंगे पुलवामा हमले के बाद आपने भी देखा है कि एक-एक हिसाब लिया जा रहा है। हमारी सरकार के फैसलों से वहां हड़कंप मचा है। देश में रहते हुए अलगाववादियों पर भी कार्रवई सख्त हुई है और होती रहेगी। यह बदला हुआ हिंदुस्तान है। हम दर्द सहकर चुपचाप नहीं बोलते हैं। हम आतंक को कुचलना भी जानते हैं। यह नई रीति और नीति वाला भारत है। मैं आज राजस्थान की वीर धरती से आक्रोश से भरी हुई देश की जनता को विशेषकर युवाओं से भी आग्रह करना चाहता हूं।
कश्मीर का हर बच्चा आतंकवाद से परेशान कश्मीर का बच्चा-बच्चा आतंकवाद से परेशान है। वह हमारे साथ आना चाहता है। हमें उन्हें साथ रखना है। जवान जब घायल हुए तो उन्हे खून देने के लिए कश्मीरियों की लाइन लग गई थी। हिंदुस्तान के किसी भी कोने में मेरे कश्मीर के लाल की हिफाजत करना मेरे हिंदुस्तान के हर लाल का काम है। उनके खिलाफ देश में कहीं भी गलत नहीं होना चाहिए।

विदित है कि 2014 में भाजपा ने जीती थीं सभी सीटें,राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। भाजपा 2014 सभी सीटों पर जीती थी।राज्य में यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पार्टी इसे दोहराना चाहती है। वहीं, विधानसभा चुनाव में जीत से लबरेज कांग्रेस नेता इसमें सेंध लगाने की तैयारी में जुटे हैं।