जिला विधिक सेवाप्राधिकरण, दौसा द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया

दौसा।     जिला   मुख्यालय   पर   गिरीश   कुमारशर्मा,   अध्यक्ष,   जिला विधिक   सेवा   प्राधिकरण   (जिला   एवं   सैशनन्यायाधीश), दौसा एवं
रेखा वधवा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा द्वारा जिला कारागृह, दौसा का निरीक्षण किया गया।अध्यक्ष गिरीश कुमार शर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान बंदियोंकी   बैरकों   की   साफ-सफाई,   भोजन   व्यवस्था   एवं मूलभूत सूविधाओं   का   निरीक्षण   किया   गया   एवं   कारागृह   में सफाई व्यवस्था   एवं   कैदियों   की   मूलभूत   सुविधाओं   के   संबंध में उप-अधीक्षक जिला कारागृह दौसा को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये
गये। साथ ही कारागृह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कियागया  जिसमें उपस्थित बंदीगणों   को   उनके  विधिक   अधिकारों  एवंविधिक सहायता प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गयी। कैदियों को 9 मार्च 2019 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं प्लीवार्गेनिंग के प्रावधानों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान  रेखा वधवा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा द्वारा जिन बंदीगण के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन उनकी ओर से किसी अधिवक्ता द्वारा पैरवी नहीं की जा रही है, उनकी ओर से पैरवी हेतु अधिवक्ता की सेवायें जिला विधिक सेवाप्राधिकरण दौसा द्वारा उपलब्ध करवाये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाने बाबत् उप-अधीक्षक जिला कारागृह दौसा को निर्देशित किया गया तथा ऐसे सजायाफ्ता बंदी जिनकी ओर से निर्णय की विरूद्ध अपील नहीं पेश की गई है, की भी जानकारी प्राप्त की गई।