कांग्रेस की किसान नीति को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता







गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा प्रेक्षक अरविंद खटाना का गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों के सामने किसानों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

 

इस अवसर पर श्री खटाना ने कहा कि किसानों को जो दिक्कतेें आ रही हैं, वह इसलिए कि मौजूदा सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि  किसानों के दु:ख-दर्द को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बखूबी समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि  किसानों की जितनी भी समस्याएं हैं, उसके निदान के लिए कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ करना चाह रही है। वह किसानों के लिए क्या करना चाहती है, यह साफ है। इसलिए आप सभी अपने क्षेत्र में कांग्रेस की इस विचारधारा को कि पार्टी किसानों के लिए क्या क्या करना चाहती है, यह जाकर अवश्य बताएं।

 

श्री खटाना ने कहा कि सब मिल कर आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएं और सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक, विशेष रूप से किसानों तक पहुंचाएं। इसी से पार्टी मजबूत होगी।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व विधायक के के शर्मा, प्रदेश महासचिव सतीश त्यागी, प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता प्रेम प्रकाश चीनी, प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष माया देवी, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा, पार्षद दल के नेता जाकिर अली  सैफी, हाजी लियाकत अली, प्रदेश युवा सचिव विनीत त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी देवदत्त त्यागी, मुरादनगर अध्यक्ष श्रीपाल खोड़ा, अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह, प्रधान इसरार चौहान, अमित त्यागी,  पीसीसी सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी पी.एन शर्मा, एम.के शर्मा, राजीव शर्मा, राजू ब्रजवीर शर्मा, अजय त्यागी, राकेश त्यागी, बबलु सेन, राजेंद्र पाल, मुकेश शर्मा, संजीव पचोरी, रामवीर, राजवीर शर्मा, शरीक समद, जयवीर सिंह, बृजमोहन, रघुनंदन पाल, फरीद नगर अध्यक्ष शब्बीर अहमद, उज्जवल गर्ग, विनोद शर्मा, अलका शर्मा, भगवत प्रसाद चौधरी, धनेश्वर नागर, पंकज सिंघल, मोहम्मद ताज राणा आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।