कौशाम्बी के पार्षद मनोज गोयल के घर पर लगाया गया पार्टी का झंडा व स्टीकर






गाजियाबाद। 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के तहत बुद्धवार को कौशाम्बी के पार्षद मनोज गोयल के आवास पर महानगर उपाध्यक्ष अर्चना सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार ने बीजेपी का झंडा और स्टीकर लगाया। इस मौके पर पंचायत प्रकोष्ठ से हरिओम गुप्ता, महिला मोर्चा से रिचा भदोरिया, तारा जोशी, इंद्रमणि त्रिपाठी, नेहा जैन, कामिनी भदोरिया, अनुपम शर्मा, राखी गर्ग, विमला भट्ट, पवित्रा विमलेश, युवा मोर्चा से शुभम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्य लोगों के घरों पर भी भाजपा का झंडा और स्टिकर लगाकर इस अभियान को चलाया गया और पीएम मोदी को देश हित में फिर से मौका देने की अपील की गई।