कविता संग्रह मन का कुहासा का सांसद ने किया विमोचन






गाजियाबाद। राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने अपने निवास पर मधु स्वामी लिखित पुस्तक मन का कुहासा कविता संग्रह का विमोचन किया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान, संयुक्त व्यापार मंडल के राजेश बंसल, राकेश स्वामी, समाजसेवी आरके आर्य, पंडित रामकिशन शर्मा, गुलशन भंवरी, देवेंद्र हितकारी, सुभाष गर्ग, संदीप बंसल, राम अवतार जिंदल, संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन अशोक भारतीय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने सभी आगन्तुक स्नेही जनों का आभार व्यक्त किया।