लोकसभा चुनाव के लिए सपा तैयार: राहुल चौधरी







गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सुरेन्द्र कुमार मुन्नी और महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि लोग भाजपा से त्रस्त हैं। 

 

नेताद्वय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वादों और बजट के नाम पर जनता को ठगा है। इसलिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और उसने मन बना लिया है कि अबकी बार भाजपा को दिल्ली की गद्दी से उतार देगी। क्योंकि जिस तरह अच्छे दिन का वादा करके भाजपा देश के लिए बुरे दिन लाई, महंगाई चरम सीमा पर पहुंचाई है, उससे किसान आत्महत्या कर रहा है, नौजवान बेरोजगार है। उससे स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा ने देश को बर्वाद करने का काम किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्षों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

 

बता दें कि लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश गुर्जर, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद पर अनीस अली, महानगर अध्यक्ष पद पर विक्की सिंह, यूथ के महानगर अध्यक्ष पद पर रविन्द्र यादव, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर ब्रजभूषण चौधरी, महिला सभा की विशेष प्रदेश आमंत्रित सदस्य कमलेश चौधरी, अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकरिणी में कमरुद्दीन सैफी को नियुक्त किया गया है। जिला और महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह लोग आने वाले समय में पार्टी को नई दिशा देंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

 

इस मौके पर संतोष यादव, दिलशाद इस्लाम, मुकीम चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, चांद कौसर, मनोज पंडित, राकेश प्रमुख, मौ गफ्फार, जीतू शर्मा, संजीव चौधरी, प्रशांत कौशिक, हिमांशु पराशर, मधु चौधरी, आशा सचदेवा, शशि वर्मा, दुर्गेश चौधरी, राजदेवी चौधरी, असलम कुरैशी, नीरज चौधरी, विवेक यादव, मनमोहन गामा, प्रवेश बैसोया, निर्दोष त्यागी, दीपक त्यागी, आदि लोग मौजूद रहे।