महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा अनिता शर्मा ने अपने निवास पर बीजेपी का झंडा फहराया


गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा मंगलवार को गुजरात में 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत की गई। इसी कड़ी मेंं गाजियाबाद महानगर की अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमती अनीता शर्मा ने अपने निवास स्थान पर झंडा फहराया। अब महानगर गाजियाबाद में सभी बूथ अध्यक्ष अपने घरों पर झंडा फहराएंगे और घर घर जाकर स्टीकर लगाएंगे और पीएम मोदी के द्वारा किए कार्यों की चर्चा करेंगे और फिर से एक बार मोदी सरकार, 2019 में आए इसके तहत सभी कार्यकर्ता इस चुनावी अभियान को बहुत ही मजबूती से क्रियान्वित करेंगे। यह अभियान 12 फरवरी से 22 फरवरी तक सभी 2006 बूथों पर घर-घर चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान महानगर महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी बहनें सम्मिलित रही।