पुलवामा कांड के विरोध में उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पाकिस्तान का पुतला फूंका







गाजियाबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा भारतीय सैनिकों पर जो हमला हुआ है, वह हर भारतीय के लिए दर्दनाक है। लिहाजा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इसकी कड़ी निंदा करता है। यह कहना है उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा का। वह शुक्रवार को इस घटना से आक्रोशित लोगों का नेतृत्व करते हुए घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंकने के बाद लोगों के समक्ष अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भारी संख्या ने यहां पहुंचकर इस जघन्य घटना का भारी विरोध किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, राजू  छाबड़ा व सौरव जायसवाल ने एक स्वर में कहा कि अब वह समय आ गया है कि आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई केंद्र सरकार को करनी चाहिए। पाकिस्तान को छठी का दूध याद दिला देना चाहिए। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, उद्योग मंच प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता, युवा प्रदेश संगठन मंत्री नवनीत गुप्ता, सुबोध गुप्ता, सुनील चाचा, युवा अध्यक्ष उदयवीर, महामंत्री निशांत गुप्ता, दीपक कक्कड़, राजेंद्र तनेजा, कमल कक्कड़, रविंदर तनेजा, विनोद त्यागी, अशोक नागपाल, श्याम सुंदर भोला, देवेंद्र महाजन, समीर अनेजा, गोपाल चंद्र, रोहित अनेजा, दीपक पाल, वरुण कुमार, रघुवीर सोनी, मोहित यादव, पवन शर्मा, अनूप सोनी, दीपक शर्मा, संजीव लोरिया, पप्पू लोरिया, विजय कक्कड़, हरी मेहता, दीपक मदान, राहुल जाटव,  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और अर्थी जलाई।