रूस और अमेरिका ने मिलकर पूरी दुनिया को परेशानी में डाला


नई दिल्ली। मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि से अमेरिका के बाहर होने और रूस द्वारा इसको निलंबित किए जाने से पूरी दुनिया चिंता में पड़ गई है। पिछले वर्ष से ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे अलग होने की बात कर रहे थे। अमेरिका और रूस के बीच तनाव दूर करने में इस संधि की अहम भूमिका रही है। आपको बता दें कि 8 दिसंबर, 1987 को मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता हथियार नियंत्रण पर छह वर्षों तक चली वार्ताओं का परिणाम था। उस वक्त इस संधि पर सोवियत संघ के तत्कालीन राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव और अमेरिका की तरफ से रोनाल्ड रेगेन ने दस्तखत किए थे। इस संधि को कराने में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गेट थेचर की अहम भमिका थी। यह समझौता 1 जून 1988 से लागू हुआ था। दरअसल 1980 के दशक में सोवियत संघ अपने यूरोपीय क्षेत्र में परमाणु हमला करने में संपन्न एसएस-20 मिसाइल को तैनात किया था। इस हमला करने की रेंज 4700-5500 किमी थी। यह पश्चिमी यूरोप तक हमला करने में सक्षम थी। इसकी वजह से यूरोप समेत अमेरिका में काफी तनाव था। इसके बाद अमेरिका ने भी यरोप में अपनी मिसाइल तैनात कर दी थी. जिसने आग में घी डालने का काम किया था। लेकिन वर्षों तक चली वार्ताओं के बाद दोनों ही देश इस संधि पर हस्ताक्षर करने में सहमत हुए। इस संधि के तहत 311 मील से 3420 मील रेंज वाली जमीन आधारित क्रूज मिसाइल या बैलिस्टिक मिसाइल को प्रतिबंधित किया गया। हालांकि इसके तहत वा एवं समुद्र से प्रक्षेपित की जाने वाली मिसाइलों को प्रतिबंधित नहीं किया गया। इसमें अमेरिका की ट्रोमाहॉक एवं रूस की कैबिलर मिसाइल आती थी। इस दौरान दोनों ने ही भविष्य में मध्यम व छोटी दूरी की मिसाइलों का निर्माण न करने का वचन दिया था। इसके तहत यह भी तय हुआ कि दोनों अपनी कुछ मिसाइलें नष्ट करके उनकी संख्या को एक निश्चित सीमा के भीतर ला देंगे। अनुमान है कि 1991 तक करीब 2,700 मिसाइलों को नष्ट किया जा चुका है। वहीं सोवियत संस्-4 सैडल, इस संधि के तहत अमेरिका ने जहां नरू 109त्र ग्राउंड लॉन्च क्रूज मिसाइल, पशिंग 1ए, पशिंग हृढ़ मिसाइल को खत्म किया तो वहीं सोवियत संघ स्स्-4 सैंडल, स्स्-5 स्केन, -12 स्केलबोर्ड, स्स्-20 सेबर, स्स्-23 स्पाइडर, स्पृ-ङ्ग-4 स्लिंगशॉट को नष्ट किया था। जहां तक अमेरिका के इस संधि से अलग होने की बात है तो उसका आरोप है कि रूस इस संधि का उल्लंघन कर रहा है और संधि के तहत प्रतिबंधित हथियारों का भी इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा अमेरिका इसकी जगह पर दूसरी संधि करना चाहता है, जिसमें वह उन देशों को भी शामिल करना चाहता है, जिनके पास में लंबी दूरी की मिसाइलें हैं। इनमें चीन के अलावा नॉर्थ कोरिया भी शामिल है। हालांकि अमेरिका के इस संधि से हटने के बाद उसकी हर तरफ से आलोचना हो रही है। अमेरिका के इससे हटने के बाद चीन ने इस पर अफसोस जाहिर किया हैचीन का ये भी कहना है कि यह संधि विश्व में शांति बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए चीन ने दोनों देशों से वार्ता कर मतभेद समाप्त करने की अपील की है। चीन ने साफ कर दिया हैकि अमेरिका के इस संधि से हटने का नकारात्मक असर होगा। चीन ने अमेरिका के उस बयान को भी खारिज कर दिया है जिसमें इस संधि की जगह दूसरी संधि करने की बात कही गई थी। उसकी हर तरफ से आलोचना हो रही है