समर्पण दिवस और मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान पर भाजपा ने अपना ध्यान केंद्रित किया







गाजियाबाद। भाजपा ने मिशन 2019 को फ़तह करने के लिए विभिन्न संगठनात्मक अभियानों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की सर्व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का अभियान तेज कर दिया है। नई कार्ययोजना के मुताबिक, पार्टी नेता व कार्यकर्ता अब प्रचार प्रसार करने के साथ साथ अपना अपना घनिष्ठतम सम्पर्क विभिन्न बूथों के निवासीगणों के साथ बढ़ाएंगे।  

 

इसी कड़ी मेंं महानगर भाजपा के अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने लोकसभा संयोजक अशोक गोयल के आवास पर संगठन के आगामी आयामों, यथा- समर्पण दिवस व मेरा परिवार भाजपा परिवार के बारे में विस्तृत रूप से पत्रकारों को जानकारी दी। इस अवसर पर अशोक गोयल ने बताया कि पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर समर्पण दिवस का आयोजन कर भाजपा के कार्यकर्ता अन्य लोगों को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन सिद्धांत और अंत्योदय की विचार धारा से जोड़ेंगे और उसी के आधार पर सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे। इसी प्रकार, 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से सम्पर्क करेंगे।