उत्तरी दिल्ली के महापौर ने प्रेम नगर में 1.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

उत्तरी दिल्ली के महापौर, आदेश गुप्ता ने आज प्रेम नगर, करोलबाग में नर्सरी पार्क, रामलीला पार्क और महिला पार्क के सौन्दर्यीकरण और प्रेम नगर की गली न. 2,3,4 और 5 में आर.एम.सी द्वारा गलियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।


महापौर ने कहा की इन तीनो पार्कों में मुख्य द्वार, फुटपाथ, चारदीवारी की मरम्मत और पौधे लगाने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होनें बताया की इन विकास कार्यों पर कुल 1.5 करोड़ रूपय व्यय किये है।इस अवसर पर महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम की पहली प्राथमिकता नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होनें कहा की उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों के विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध और इस के लिए हर चुनौती से निपटने को भी तैयार है। इस के साथ ही उन्होने बताया की इसी तरह के अन्य विकास कार्य भी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भी किए गए है, जैसे:


शिव मंदिर गली न.1 के पास नाल बनाया गया और उसे कवर किया गया- कुल लागत 7,00,000 रूपये।


गली न.3 से गली न.1 तक नए नाले का निर्माण- कुल लागत 8,00,000 रूपये।    


पटेल नगर व डी.एम.एस रोड पर 26 इलैक्ट्रीक पोल लगवाए गए- कुल लागत 10,00,000 रूपये।


पंजाबी बस्ती होली चौक से रामजस गेट तक दोनो तरफ नये नाले का निर्माण- कुल लागत 13,00,000 रूपये।


नेहरू नगर में पार्क का सौन्दर्यीकरण- कुल लागत 1,45,000 रूपये।


 महापौर ने यह भी कहा की दिल्ली सरकार के द्वारा निगमों को देय राशी के भूगतान न करने के कारण हमे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी निगम अपने सीमित संसाधनो से जुटा जुटा कर नागरिक सुविधांए उपलब्ध करवाने में काई कमी नही छोड रहा है।