वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे-रघुवर दास
हजारीबाग। मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि देश में जो 67 साल में विकास नहीं हुआ वो मोदी सरकार ने 4 साल में करके दिखाया। झारखण्ड को भी डबल इंजन की सरकार से विकास तेजी से हुआ।  मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड वीरों की भूमि रही है। शहीद विजय सोरेंग जी ने राज्य की बलिदानी परंपरा को कायम रखा। उन्हें नमन और श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने प्रेम किया और विश्व भर ने उनकी सराहना की। रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखण्ड को विकास के नाम से जाना जाता है। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगने दिया। नक्सलवाद मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त की ओर झारखण्ड बढ़ रहा है। मुंहयमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 14 साल के शासनकाल की तुलना 4 साल से करें। सरकार यह नहीं कहती कि हमने सबकुछ बदल दिया, लेकिन लोगों को बिजली, पानी और आवागमन का साधन उपलब्ध हो इस दिशा में कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सड़क, जलमार्ग, वायुमार्ग से झारखण्ड को जोड़ा गया।  जून से मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद रिकॉर्ड समय 2 साल में 3 मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी। देवघर में ।प्डै का निर्माण कार्य जारी है। कोडरमा और चाईबासा मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जा चुकी है। 8 हजार 85 करोड़ की लागत से तीन मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ। 4 अन्य अस्पतालों का शिलान्यास हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश को कुपोषण मुक्त बनाना। इस निमित कान्हा दूध योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना के प्रथम चरण में लोहरदगा, सिमडेगा हज़ारीबाग समेत छः जिला को शामिल किया गया है। जहां प्रतिदिन बच्चों को उनके स्वास्थ्य वर्धन हेतु 200उस दूध उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 लाख 28 हजार आवास का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में किया गया है। 3 लाख 25 हजार और आवास बनाने की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दी है। 2022 तक अतरिक्त 5 लाख घर निर्माण करने की योजना है।