15 दिवसीय बिहार उत्सव का दिल्ली हाट, आई एन ए मे हुआ आगाज

                                  बिहार उत्सव 2019

पर्यटन, परंपरा, कला एवं संस्कृति तथा बिहार का मनोरम माहौल थीम के साथ शुरू हुआ 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2019


नई दिल्ली। बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2019 की शुरुआत आज से देश  की राजधानी दिल्ली स्थित आईएनए दिल्ली हाट में  आज 16 मार्च से शुरू हो  गया। 16 से 31 मार्च 2019 तक चलने  वाले इस उत्सव का आयोजन बिहार सरकार उद्धयोग  विभाग और बिहार सरकार के बिहार आउद्धयोगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण  बियाडा के द्वारा नई दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में  मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी बिहार सरकार  उद्धयोग  विभाग के निदेशक पंकज कुमार ने दिया।बिहार सरकार  उद्धयोग  विभाग के उपनिदेशक  सह मेला प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने  बताया कि बिहार सरकार  उद्धयोग  विभाग की ओर से  इस बार कुल 108 स्टाल के साथ 4 फूडस्टाल का भी आवंटन किया गया है  जिसे लाटरी के आधार पर बांटा गया है। इन स्टॉलों में हस्तशिल्प व हतकरधा बिक्री सह प्रदर्षनी तथा उत्कृष्ट बिहारी व्यंजनों  का फूडस्टाल लगाया गया है। इस बार स्टालों  के माध्यम से मशहूर  मधुबनी एवं मिथिला पेंटिंग, जूट निर्मित वस्तुएं यथा जूट ज्वेलरी , निपुरा सिल्क एवं  हस्तकरघा से निर्मित बेड-सीट, चादर विशेष रूप से मेला का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ  है।