अधिवक्ता विपिन त्यागी बने अभाअप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य






गाजियाबाद। एडवोकेट विपिन त्यागी को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमन्त्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश से कुल तीन विशेष आमन्त्रित सदस्य नियुक्त किये गये हैं, जिनमें वो एक हैं। उल्लेखनीय है कि  एडवोकेट विपिन त्यागी वर्तमान में अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश मन्त्री भी हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में सचिन सोनी, संजय कुशवाहा, पत्रकार विपिन त्यागी, एडवोकेट संजय कश्यप आदि प्रमुख हैं।