डॉ. हर्षवर्धन ने पदम श्री चंदगीराम चौक का नामकरण व अखाड़े में चंदगीराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज चंदगी राम अखाडे़ के निकट चौक का पदमश्री चंदगीराम चौक नामकरण किया तथा अखाड़े में चंदगीराम जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर विधायक, सुश्री अलका लांबा, मास्टर चंदगीराम के पुत्र श्री जगदीश कालीरमन, मास्टर चंदगीराम की पत्नी पुनम काली रमण, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानीत, जगरूप  राठी व अखाडे के कोच  किशन पहलवान उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निगम पार्षद जत्थेदार अवतार सिंह ने की।


 इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा की बीस साल की उम्र से ही पदमश्री चंदगीराम जी ने कुश्ती में हाथ आजमाना शुरू कर दिए था। मास्टर जी के 1961 में राष्ट्रीय चैम्पियन बनने के बाद से देश का ऐसा कोई कुश्ती का खिताब नहीं छोडा जो ना जीता हो। उनके नाम पर चौक का नामरण आने वाली पीढियों को उनके योगदान व जीवन से प्रेरणा लेने के लिए स्त्रोत होगा।