महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर 12 रेल सेवायों का ईसरदा स्टेशन पर होगा ठहराव

                              3 मार्च एवं 4 मार्च तक होगा ठहराव
जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा इसरदा पर महाशिवरात्रि मेले में होने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 12 एक्सप्रेस रेलसवाओं का दिनांक 3 मार्च एवं  4 मार्च को ईसरदा स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार:-गाडी संख्या 18246, बीकानेर-बिलासपुर दिनांक 3.03.19 को ईसरदा स्टेशन पर 9.09 बजे आगमन एवं 09.11 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या  12316 उदयपुर-कोलकाता दिनांक 4 मार्च  को ईसरदा स्टेशन पर 10.35 बजे आगमन एवं10.36 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12956, जयपुर-मु बई सेन्ट्रल दिनांक 3 मार्च एवं 4 मार्च को  ईसरदा स्टेशन पर 15.05 बजे आगमन एवं15.07 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या12182, अजमेर-जबलपुर दिनांक 3 मार्च एवं  4 मार्च को  ईसरदा स्टेशन पर 18.50 बजे आगमन एवं 18.52 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12968, जयपुर-चैन्नई दिनांक 03.03.19  को ईसरदा स्टेशन पर 20.46 बजे आगमन एवं 20.48 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग दिनांक 04.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 22.55 बजे आगमन एवं 22.57 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12973, इंदौर-जयपुर दिनांक 03.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 06.54 बजे आगमन एवं 06.56 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर दिनांक 03.03.19 एवं 04.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 10.12 बजे आगमन एवं 10.14 बजे प्रस्थान करेगी।गाडी संख्या 12955, मु बई सेन्ट्रल-जयपुर दिनांक 03.03.19 एवं 04.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 11.17 बजे आगमन एवं 11.19 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12939, पुणे-जयपुर दिनांक 04.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 12.03 बजे आगमन एवं 12.05 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 18213,दुर्ग-अजमेर दिनांक 04.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 13.48 बजे आगमन एवं
13.50 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 18245, बिलासपुर-बीकानेर दिनांक 03.03.19  को  ईसरदा स्टेशन पर 20.50 बजे आगमन एवं 20.55 बजे प्रस्थान करेगी।